रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

बांसवाड़ा जिले से लेकर कुशलगढ में आबकारी विभाग व कुशलगढ पुलिस को साथ लेकर लेडी सिंघम द्वारा की गई पहली बडी कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है। आचार संहिता लगने के बाद कुशलगढ व नगर के आसपास के क्षेत्रों में बड़ते अवैध शराब के ठिकानों पर मिल रही शिकायतों पर व शिकायत कर्ता की पुष्टि करने के बाद बुधवार दौपहर को अचानक कुशलगढ एसडीएम सुमन मीणा ने दल बल के साथ सरकार द्वारा लाईसेंस प्राप्त रतलाम रोड पर स्थित शराब की दुकान पर पंहुच कर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम के पहुंचते ही कुशलगढ आबकारी विभाग व पुलिस भी शराब की दुकान पर पंहुची और शराब की दुकान पर शिकायत कर्ता द्वारा बताए गए सबुत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। यहां शराब की दुकान पर रेट लिस्ट का कोई बोर्ड भी नहीं था, लाईसेंस प्राप्त दुकान पर अंदर शराब नहीं पिलाई जाती है लैकिन इस दुकान के अंदर बकायदा ग्राहकों को अंडे, चने, जर्दे के पाउचं भी चोरी छिपे बेचने, शराब पिलाने व शराब में पानी मिलाकर शराब परोसने का यह गोरख धन्धा जारी रहा करता था। वहीं शराब की दुकान के बाहर तथा अंदर पीछे वाड़े में बड़ी मात्रा में बोतलें क्वाटर भी खाली देखे गए।

जैसे जैसे महिला अधिकारी ने आबकारी व पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर बारीकी से जांच शुरू की व दुकान को सील किया वैसे ही लेडी सिंघम महिला अधिकारी की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है। वहीं पुलिस व आबकारी विभाग को लोग कोस रहे हैं और चर्चाए हैं कि शराब पकड़ने का काम आबकारी व पुलिस का था तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? एसडीएम, सुमन मीणा ने दुकान के काउंटर पर स्टाक रजिस्टर भी देखा तो पास में ही एक डायरी में महिना बंधी लेने वालों के नाम भी लीखे थे। डायरी देखकर एसडीएम ने कहा कि यदि डायरी सच्ची है तो डायरी के आधार पर सख्त कार्रवाई भी होगी। वेसे भी पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब का कारोबार काफी फल फुल रहा है।
