संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा के निर्देश पर स्वाभिमान योजना में युवाओं से पैसे वसूलने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा के निर्देश पर स्वाभिमान योजना में युवाओं से पैसे वसूलने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री बी एम शर्मा ने युवा स्वाभिमान योजना के रजिस्ट्रेशन में पैसे लेने की शिकायत तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर दोषी व्यक्तियों तथा संस्थाओं के विरूद्ध जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की ओर से विश्वविद्यालय थाने में संबंधित संस्था एवं व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस प्रकरण कायम कर दिया गया है। इसके साथ ही शहरी आजीविका केन्द्र के प्रबंधक को निगम की ओर से ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए उसे कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है।

कलेक्टर ग्वालियर श्री भरत यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल पुलिस प्रकरण कायम करने तथा संस्था के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और निर्देशों के परिपालन में नगर निगम की ओर से सहायक आयुक्त श्री शैलेश अवस्थी द्वारा थाना विश्वविद्यालय में प्रकरण कायम कराया गया है।

युवा स्वाभिमान योजना के तहत नगर निगम ग्वालियर के बाल भवन पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु युवाओं से 50 एवं 150 रूपए तक की शहरी आजीविका केन्द्र मिशन नामक वसूली की रसीद युवाओं द्वारा दिखाई गई। इस संबंध में संस्था द्वारा की गई धोखाधड़ी को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रकरण कायम करा दिया गया है। निगम की ओर से श्री गौरव जैन प्रबंधक शहरी आजीविका केन्द्र मंगल भवन रूप सिंह स्टेडियम के पास को कारण बताओ सूचना पत्र देकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article