मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह से ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मुलाक़ात करके जिले के किसानों एवं बुनकरों के हित में कई मांग रखीं।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दगड़ू चौकसे, जिला उपाध्यक्ष इकराम अंसारी, एवम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर यादव शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा मंत्री से निम्न मांगों पर अपना पक्ष प्रस्तुत किया :
(1) पावरलूम पर लगने वाले पॉवर फेक्टर सरचार्ज को समाप्त किया जाए।
(2) पावर लूम के बिजली बिलों फ्लेट रेट के अनुसार लिया जावे। (3) किसानों को मिलने वाले 10 हॉर्सपावर पर हाफ रेट को 15 हॉर्स पावर पर हाफ रेट किया जावे।
(4) जिले के किसानों को आज 15 दिन के शेड्यूल में मिलने वाली बिजली से किसानों को काफी दिक्कत आती है। अतः इस शेड्यूल को सप्ताह में किया जावे।
इन मांगों को मंत्री जी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल बुरहानपुर के ई.ई.से बात की एवं निर्देश दिए।
उक्त मांगे पूरी होने से जिले के किसानों एवं बुनकरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
