भोपाल लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के पास नहीं है कोई दमदार चेहरा | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के पास नहीं है कोई दमदार चेहरा | New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव में होने वाली जंग के लिए भोपाल सीट से कांग्रेस के पास कोई दमदार उम्मीदवार नहीं है जो भोपाल लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी से छीन ले।

वर्षो से भाजपा का गढ़ रही भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दावेदार तो बहुत हैं लेकिन जिताऊ प्रत्याशी एक भी नहीं हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी हर चुनाव में बड़े दमखम से चुनाव लड़ते हैं और जीत के दावे भी करते हैं और जब मतों की गिनती होती हैं तो पता चलता है कि भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को एकतरफा मात देकर कांग्रेस के सारे दावों की धज्जियां उड़ाकर हवा में बिखेर दी है।

भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का ज़ोर लगाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और अजेय नेता बाबूलाल गौर पर डोरे डाल रही है, अगर बाबूलाल गौर कांग्रेस के टिकट पर भोपाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो ये पक्की बात हैं कि भोपाल सीट भाजपा के हाथ से चली जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर को लेकर अभी तक मामला कशमकश में है। अब देखना यह हैं कि भाजपा बाबूलाल गौर को लोकसभा टिकट देकर चुनाव लड़ाती है या बाबूलाल गौर की जगह किसी और को आज़माती है। अगर भाजपा ने बाबूलाल गौर को लोकसभा का टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस गौर को लोकसभा टिकट देकर भोपाल सीट छीन लेने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.