राजस्थान पुलिस सेवा के उप अधीक्षक पद के 60 अधिकारियों के हुए तबादले | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान पुलिस सेवा के उप अधीक्षक पद के 60 अधिकारियों के हुए तबादले | New India Timesराजस्थान पुलिस सेवा के उप अधीक्षक पद के 60 अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है जिसमें दो मुस्लिम अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। ये दोनों ही देहाती परिवेष मे रहकर अभावों मे जीवन जीने वाली कायमखानी बिरादरी से तालूक रखते हैं। पुलिस और फौज की सेवा को कायमखानी बिरादरी ने हमेशा से सिरमोर माना है। कायमखानी बिरादरी में शहिदों की एक लम्बी फेहरिस्त है। इस बिरादरी के बहादूरों के नाम अनेक नामी अवार्ड दर्ज हैं।
राजस्थान के नागोर जिले में सतयावनी नाम से मशहूर डीडवाना तहसील के निम्बी गावं के साधारण परीवार से तालूक रखने वाले मुमताज खान ने अपने छात्र जीवन में एक नाटक में थानेदार का रोल अदा करने के बाद ही तय किया था कि वह थानेदार बनेंगे। आखिरकार मुमताज खान पुलिस में थानेदार बनकर तरक्की पाकर उप पुलिस अधीक्षक कफी अर्शे पहले बने थे। उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनेक जगह पद स्थापित रहते हुये मुमताज खान को सरकार ने उन्हे आज रानीवाड़ा जालोर से बालोतरा जोधपुर के उप पुलिस अधीक्षक पद पर पद स्थापित करने के आदेश जारी किये। मिलनसार व कर्तव्यनिष्ठ होने के साथ साथ अपने सेवा काल मे इंसाफाना कार्यवाही करने के लिए खासे मकबूल अधिकारियों की सूची मे अवल सफ मे गिने जाले वाले मुमताज खान के बालोतरा आने पर क्षेत्र की अवाम खासी खूशी महसूस कर रही है। मुमताज खान अपनी सेवा के अलावा एक अच्छे मोटीवेटर व केरीयर गाईडर भी है।
अपने थाने व सर्किल को अवार्ड दिलाने वाले चूरु शहर के साधारण परिवार से तालूक रखने वाले ईस्माइल खान को आज जारी तबादला सूची मे खाजूवाला से गंगानगर शहर मे उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित करने के आदेश जारी हुये है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.