शहीदों को श्रद्धांजलि: निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शहीदों को श्रद्धांजलि: निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

14 फ़रवरी को जम्मु कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकि हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली देने के लिए जामनेर में कैंडल मार्च निकाला गया। निगम तिराहे पर जमा हुए सभी शोकाकुल लोगों ने शहिदों का अभिवादन किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता संजय गरुड ने अपने संबोधन में पुलवामा में शहीद सैनिकों के प्रती संवेदनाएं प्रकट की और भारत सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड जवाब देने की मांग की। इस मौके पर मौलाना इमरान, किशोर पाटील, जावेद मुल्लाजी समेत विभिन्न समाज व विभिन्न तबकों के लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article