पुलवामा में शहीद हुए वीर शहीदों की शहादत के सम्मान में शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पुलवामा में शहीद हुए वीर शहीदों की शहादत के सम्मान में शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

जनपद बहराइच के चित्तौरा ब्लाक के प्राथमिक शिक्षकों ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद वीर सैनिकों को याद करते हुए बीएसए के नेतृत्व में इंदिरा गांधी स्टेडियम से शहिद उद्यान तक कैंडल मार्च निकाला।
इस दौरान शिक्षकों में जमकर आक्रोश दिखा। दहशतगर्दी व पाकिस्तान के कायराना कृत्य को लेकर लोगों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पाकिस्तान की पनाह में पल रहे दहशतगर्दो द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में घात लगाकर वीर सैनिकों की बस पर आत्मघाती हमला कर दिया गया जिसमें भारत के 42 सैनिक शहीद हो गए तथा कई दर्जन सैनिक घायल हो गये तभी से पूरे देश के सभी वर्गों के लोगों का गुस्सा उबाल पर है। हमले के तीन दिन बीतने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने से भी लोग आक्रोशित दिखे।

पुलवामा में शहीद हुए वीर शहीदों की शहादत के सम्मान में शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च | New India Times

जनपद में दर्जनों समाजसेवी संगठनों, राजनैतिक पार्टियों, राजकर्मचारी संघठन, विद्यालयों के नौनिहालों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों के विरोध में नम आंखों से शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजली देते हुए शहीद स्मारक तक कैंडिल मार्च निकाला व केंद्र सरकार से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article