मुंबई में यवतमाल का गौरव: शायर बेताब और मनीषा कांबळे को ‘कलम रत्न’ सम्मान | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई में यवतमाल का गौरव: शायर बेताब और मनीषा कांबळे को ‘कलम रत्न’ सम्मान | New India Times

दादर स्थित मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय के सुरेंद्र गावस्कर हॉल में आर्यारवी एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित प्रथम पत्रकार, स्वतंत्र पत्रकार, संपादक, कला, साहित्य एवं समाजसेवी पुरस्कार समारोह-2026 भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन अभिनेता, निर्देशक एवं पत्रकार महेश्वर भिकाजी तेटांबे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विश्वविख्यात वेंट्रिलोक्विस्ट एवं जादूगर श्रीधर किर, प्रा. विष्णुभाऊ आपटे, वरिष्ठ साहित्यकार अरुण म्हात्रे, पंढरीनाथ तामोरे, वरिष्ठ पत्रकार गुरुनाथ मधुसूदन तिरपणकर शिर्के और एडवोकेट सुनील भार्गवराम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों ने अपने संबोधन में साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाओं की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायी बताया।
समारोह का मुख्य आकर्षण यवतमाल के सुप्रसिद्ध शायर बेताब को ‘कलम रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना रहा। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिले इस सम्मान से यवतमाल जिले का गौरव बढ़ा है। इससे पूर्व भी उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
इसी क्रम में यवतमाल की वरिष्ठ लेखिका एवं कवयित्री मनीषा कांबळे को भी ‘कलम रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया, जिससे जिले का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शायर बेताब ने अपनी चर्चित शायरी ‘कोशिश’ प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। उनकी प्रस्तुति पर सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यभान डोंगरे ने किया, जबकि अविनाश राऊत ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे महाराष्ट्र से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.