धौलपुर में नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, सरकारी बाइक पर बिना हेल्मेट के दिखे पुलिसकर्मी, जवाबदेही पर उठे सवाल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां, सरकारी बाइक पर बिना हेल्मेट के दिखे पुलिसकर्मी, जवाबदेही पर उठे सवाल | New India Times

धौलपुर शहर में सामने आई कुछ तस्वीरों ने यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल तस्वीरों में एक पुलिसकर्मी बिना वर्दी के सरकारी मोटरसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है, जबकि उसने हेल्मेट भी नहीं पहन रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी बिना हेल्मेट के वाहन चलाता दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार और पुलिस विभाग द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर आम नागरिकों को हेल्मेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित सख्त कार्रवाई भी की जाती है। ऐसे में जब कानून लागू कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते नज़र आएं, तो इससे आम जनता के बीच गलत संदेश जाने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। यदि आम नागरिकों पर नियम तोड़ने पर कार्रवाई होती है, तो पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर भी समान रूप से नियम लागू किए जाने चाहिए।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कानून के प्रति समान जवाबदेही सुनिश्चित हो और जनता का विश्वास बना रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.