चंदा न देने पर संभागीय आरटीओ अधिकारी तड़वी के साथ गाली गलौज कर दी गई जान से मारने की धमकी, शिवसेना पदाधिकारीयों के खिलाफ परिवहन अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मोहाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंपी शिकायती पत्र | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

चंदा न देने पर संभागीय आरटीओ अधिकारी तड़वी के साथ गाली गलौज कर दी गई जान से मारने की धमकी, शिवसेना पदाधिकारीयों के खिलाफ परिवहन अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मोहाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंपी शिकायती पत्र | New India Times

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में चंदा नहीं देने के कारण परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी को जान से मारने की धमकी व गाली गलौज और चेंबर में तोड़फोड़ करने के आरोप में परिवहन अधिकारी तड़वी ने मोहाड़ी पुलिस थाने में शिवसेना पदाधिकारियों के विरुद्ध शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर पौने दो बजे के करीब परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी नियमित रूप से कार्यालय में काम काज निपटा रहे थे कि इसी बीच बिना किसी अनुमति के शिवसेना के पूर्व जिला प्रमख अतुल सोनवणे, संजय गुजराती, धीरज पाटील, पंकज भारसकर तथा अन्य पांच लोगों ने प्रवेश कर शिव जयंती महोत्सव के आयोजन हेतु उन से चंदा मांगा जिस पर परिवहन अधिकारी परेवज तड़वी ने चंदा देने से इंकार कर दिया जिससे क्रोधित होकर शिवसेना पदाधिकारियों और आरटीओ में जमकर विवाद हुआ और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने परिवहन कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। ये लोग अधिकारी परवेज तड़वी के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शिव जयंती समारोह के लिए चंदा की मांग पर अड़े रहे और इंकार करने पर गाली गलौच कर धमकी दी कि धुलिया में कैसे कार्य करते हैं हम तुम्हे देख लेंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए टेबल पर रखा हुआ राइटिंग टेबल पर जोर से हाथ मारकर तोड़ दिया जिसकी शिकायत परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक, ज़िला अधिकारी तथा मोहाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर खुली गुंडागर्दी

परिवहन अधिकारी ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर यह सरेआम खुली गुंडागर्दी है। चंदा नहीं देने के कारण इस तरह किसी अधिकारी को धमकी व गाली देना व सरकारी कार्य में बांधा डालना व धार्मिक उत्सव के नाम पर सरकारी अधिकारियों से वसूली निंदनीय अपराध है, ऐसे तत्वों पर कड़ी कानून कार्यवाही होना चाहिए: परवेज तड़वी, परिवहन अधिकारी धुलिया संभाग।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.