दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

पट्टी विधानसभा क्षेत्र में सपा नेताओं ने राजनीतिक मर्यादा को तोड़ते हुए मोदी-योगी को भद्दी गालियां देते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका है जिसको लेकर देर रात्रि तक पुतला फूंकने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार सपा नेताओं ने राजनीतिक मर्यादा को तोड़ दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी गालियां देते हुए विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है। यह लोग लखनऊ में अखिलेश यादव को रोके जाने से नाराज थे। प्रदर्शन के दौरान का प्राप्त वीडियो में सपाई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ऊपर जमकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। सपाईयों के बिगड़ने बोल की वजह से भाजपाईयों में जबरदस्त आक्रोश देखी जा रही है।
