समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

लखीमपुर खीरी में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन लखीमपुर से जुलूस की शक्ल में निकल कर अंबेडकर पार्क में सभा करने के पश्चात एडीएम को 13 पॉइंट रोस्टर के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए पुनः 200 पॉइंट रोस्टर को बहाल करने की मांग की।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरक्षण खत्म करने के अजेंडे को आगे बढ़ाते हुए दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों पर सबसे बड़ा हमला किया है।

विश्वविद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति में विभाग वार 13 प्वाइंट रोस्टर

यह रोस्टर शिक्षक नियुक्ति में दलितों, पिछड़ों का आरक्षण लगभग खत्म कर देता है और आदिवासियों को आरक्षण के दायरे से ही बाहर कर देता है। उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय पर इस हमले और उच्च शिक्षा से दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के बेदखली के इस फरमान को कतई मंजूर नहीं किया जा सकता है। समाजवादी छात्र सभा इसका मुखर विरोध करते हुए पुनः 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को लागू करने की मांग करती है।
वहीं समाजवादी छात्र सभा जिला महासचिव प्रवीन यादव ने कहा कि न्यायपालिका के भरोसे संविधान सामाजिक न्याय और लोकतंत्र नहीं बचेगा। संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी के साथ आज हम सड़कों पर आए हैं। 13 प्वाइंट रोस्टर लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण के लिए घातक है तथा बहुजन छात्रों के संस्थानिक दमन का सुनियोजित षड्यंत्र है। हम मांग करते हैं कि रिव्यू पिटिशन की झाँसेबाजी के बजाय केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर अभिलंब 200 पॉइंट रोस्टर बहाल करें।

विरोध प्रदर्शन में पहुँचकर जहाँ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने छात्रसभा द्वारा सामाजिक न्याय के मुद्दे को उठाने के लिए सराहा वहीं साथ ही यह लड़ाई महाविद्यालय स्तर तक ले जाने का आवाहन किया। वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष क्रान्ति कुमार सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को छात्र व नौजवान विरोधी बताते हुए आगामी आम चुनाव में उखाड़ फेंकने की बात कही।
सभा को मजदूर सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, मूल निवासी संघ के छात्र पिंकू गौतम ने भी संबोधित किया।
इस दौरान संजय वर्मा, प्रशांत लाला, अभय वर्मा, सुधाकर लाला, शाबान अहमद, आनंद पटेल, अनुभव यादव, संदीप गौतम, विवेक यादव, दुर्गेश गुप्ता, पंकज लाला, अरशद, नरेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, जितेंद्र जाट, मोहित, उमेश कनौजिया समेत तमाम छात्रसभा के पदाधिकारी व युवा मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.