भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर हुआ जानलेवा हमला | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर हुआ जानलेवा हमला | New India Times

भोपाल के नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर को जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें भोपाल के जहांगीराबाद स्थित चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जनकारी के अनुसार आज दोपहर खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास दो पक्षों में जमीनी विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिये नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर अपने साथियों के साथ पहुंचे थे जहां देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मोहम्मद सगीर पर स्थानीय बदमाश अंकित दुबे और उसके साथी सनी शास्त्री ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सगीर को इलाज के लिए जहांगीराबाद स्थित चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

जब इस सम्बंध में NIT सावांददाता ने थाना कमला नगर में बात की तो कमला नगर पुलिस का कहना था कि धारा 323, 294, 534 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छान बीन कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.