आक्रोशित महिलाओं ने शराबियों को खदेड़ कर कलारी में जड़ा ताला, मौक़े पर एसडीएम व पुलिस पहुंची | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

आक्रोशित महिलाओं ने शराबियों को खदेड़ कर कलारी में जड़ा ताला, मौक़े पर एसडीएम व पुलिस पहुंची | New India Times

भोपाल स्थित मोरारजी नगर में हुए कत्ल के बाद मोरारजी नगर के निवासियो में शराबियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और जैसे ही मोहल्ले वालों को कलारी खुलने की सूचना मिली कि पुरुष और महिलाएं गुस्से में बोगदपुल स्थित कलारी पर जा पहुंचे और शराबियों को खदेड़कर कलारी में ताला जड़ दिया।

विवाद की सूचना मिलने पर एसडीएम दिनेश चौधरी और थाना ऐशबाग के थाना प्रभारी अजय कुमार नायर अपनी टीम के साथ कलारी पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। मोहल्ले के निवासियों ने एसडीएम दिनेश चौधरी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर तत्काल कलारी को हटाने की मांग की।

आक्रोशित महिलाओं ने शराबियों को खदेड़ कर कलारी में जड़ा ताला, मौक़े पर एसडीएम व पुलिस पहुंची | New India Times

बोगदपुल स्थित कलारी से लगे मकानों के रहवासियों ने मीडिया को बताया की कलारी में आने वाले लोगों की वजह से आए दिन यहां झगड़े, मारपीट और गाली गलौज होती रहती है जिस कारण हमारा यहां रहना मुश्किल हो गया है और हम अपनी बच्चियों को घर में ताला लगाकर रखते हैं। कलारी के अहाते में बैठकर शराब पीने की जगह से दस फ़िट की दूरी पर ही आम लोगों के मकान हैं। आए दिन शराबी शराब के नशे में घरों में घुसकर गाली, गलौज करते हैं और मकानों के दरवाजों पर पेशाब करते हैं और
कलारी के करीब ही दो मस्ज़िद और एक मंदिर है। हालात की नज़ाकत को देखते हुए थाना ऐशबाग की पुलिस को कलारी के आसपास लगा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.