कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT;
बुलढाणा तहसिल अंतर्गत के ग्राम बोराला की 17 वर्षीय नाबालिग लडकी को झांसा देकर भगा ले जाने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले 28 वर्षीय युवक के अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम बोराला निवासी आरोपी संतोष विश्वनाथ जाधव ने इसी गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर 28 फ़रवरी को अपने साथ भगा ले गया था। घटना सामने आने के बाद गांव में खलबली मच गई थी। किशोरी के पिता ने 3 मार्च को बुलढाणा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संतोष जाधव के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था।
पुलिस और आरोपी के परिजन इस युगल की तलाश में थे कि आरोपी के पिता ने इस युगल को खोजने के बाद उन्हें ले कर सीधा बुलढाणा ग्रामीण थाने में पहुंचाया। पुलिस ने दोनों का ज़िला सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जिसमें किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाये जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व बाल संरक्षण अधिनियम की भी धाराएं लगा दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से संतोष जाधव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है जबकि पीड़ित किशोरी को सरकारी रिमांड होम के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले की जांच थानेदार अशोक कंकाले कर रहे हैं।
