हाईटेंशन खंभे से संदिग्ध हालत में दो नाबालिग बच्चियों के लटके हुए मिले शव, हत्या कर लटकाने की आशंका | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

हाईटेंशन खंभे से संदिग्ध हालत में दो नाबालिग बच्चियों के लटके हुए मिले शव, हत्या कर लटकाने की आशंका | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पसगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीरा बोझी गांव में दो नाबालिग बच्चियों के शव हाईटेंशन खम्भे पर लटकते हुए मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने से गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी से जिले की पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब पसगंवा थाने क्षेत्र में दो बच्चियों के शव हाईटेंशन लाइन के खम्भे में लगभग 10 फीट ऊपर लटके हुए मिलने की सूचना पुलिस को मिली। आनन फानन में कई थानों की पुलिस और सी.ओ. मितौली प्रदीप सिंह भी दल बल के साथ गांव में पहुंचे तब तक परिजनों ने शव को हाईटेंशन खम्भे से नीचे उतरवाया लिया था। लड़कियों की पहचान अंजलि उम्र 12 वर्ष पुत्री लक्ष्मण निवासी जीरा बोझी, राजनंदनी उम्र 14 वर्ष पुत्री हरिशचन्द्र निवासी जीराबोझी के रूप में हुई है। परिजनों ने अपनी बच्चियों की हत्या की आशंका जताई है कि जिस तरीके से बच्चियों का शव लटका हुआ मिला है उससे बच्चियों की हत्या करके शव को लटकाया गया सा प्रतीत होता है।

हाईटेंशन खंभे से संदिग्ध हालत में दो नाबालिग बच्चियों के लटके हुए मिले शव, हत्या कर लटकाने की आशंका | New India Times

सत्येन्द्र कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पसगवां ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम सिंह को दी। एस.पी. खीरी ने मितौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी और कोतवाल मोहम्मदी को मौके पर भेजा साथ ही पुलिस अधीक्षिका पूनम सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय पर भेज दिया गया है। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने भी निशानों की वीडियो ग्राफी की है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला सका है। एस.पी.खीरी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव गांव के दक्षिण दिशा में मिले हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.