मध्यप्रदेश में आजाद अध्यापक संघ ने फिर कसी कमर, 19 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर होगा प्रदर्शन | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;  ​मध्यप्रदेश में आजाद अध्यापक संघ ने फिर कसी कमर, 19 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर होगा प्रदर्शन | New India Timesम.प्र.!शासन की उपेक्षा और शोषण का शिकार रहे अध्यापकों के संगठन आजाद अध्यापक संघ ने अपनी आगामी रणनीति आज घोषित की, जिसमें प्रदेश के सभी ब्लॉक जिलों एवं प्रांत स्तर पर एक अनोखे आंदोलन का आगाज करने जा रहे हैं। परीक्षाओं का दौर चल रहा है ऐसे में छात्रों का कोई नुकसान न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। ​मध्यप्रदेश में आजाद अध्यापक संघ ने फिर कसी कमर, 19 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर होगा प्रदर्शन | New India Timesआजाद अध्यापक संघ जिला सिवनी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार दीक्षित से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन अध्यापकों की लंबित मांगों, जिनमें छठवें वेतनमान की विसंगतियां का सुधार ,प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के समान सातवां वेतन ,शिक्षा विभाग में संविलियन ,बिना शर्त स्थानांतरण नीति ,बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति ,बीमा और पेंशन आदि मांगों को लेकर हमारा संघ निरंतर संघर्ष करते आ रहा है। हम प्रदेश के अध्यापक निरंतर कई वर्षों से शोषित हो रहे हैं। 5 मार्च 2017 को हरदा जिले में प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आजाद अध्यापक संघ ने अपना आगामी कार्यक्रम घोषित किया:-

  •  19 मार्च को ब्लॉक स्तररपर प्रदर्शन 
  • 26 मार्च को जिला स्तर में जेल भरो आंदोलन 
  • 29 मार्च को भोपाल में प्रदर्शन होगा।

इसके पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास भी संघ द्वारा किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.