तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्रालय व पुलिस विभाग के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी है। लेकिन यह कारवाई रायसेन जिले के एक थाना प्रभारी को उस वक्त भारी पड गई जब उस ने एक मंत्री के रिश्तेदार के ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई करने की साहस की।
मिली जानकारी के अनुसारमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बरेली टीआई ने ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की थी। जिसमें से एक ओवरलोड डंपर प्रभारी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के रिश्तेदार की निकल गई, जिस का खामियाजा टीआई को भुगतना पडा। बरेली टीआई सज्जन सिंह मुकाती को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
कटनी एसपी के बाद अब रायसेन जिले में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी पर बीजेपी के मंत्री भारी पड गये हैं। कानून का पालन कराने वाले पुलिस अधिकारी पर राजनैतिक दबाब भारी पड रहा है। स्थानीय लोगो में टीआई पर हुई कार्यवाई को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
