प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनें: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नागरिकों से की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनें: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नागरिकों से की अपील | New India Times

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गणतंत्र दिवस संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का पर्व है।
उन्होंने ने नागरिकों से आव्हान किया कि वह प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनें। हर नागरिक अपने कर्तव्यों कापालन करेऔर प्रदेश को आगे बढ़ाये। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का पर्व आम नागरिकों की आकांक्षाओं का पर्व है। यह अपने अधिकारों पर गर्व करने और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आव्हान किया वे गणतंत्र की गरिमा को नई ऊँचाइयाँ देने में अपना योगदान दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article