करैरा पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान पकडी सात पेटी अवैध शराब, मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार | New India Times

संदीप शुक्ला, करैरा/शिवपुरी (मप्र), NIT:

करैरा पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान पकडी सात पेटी अवैध शराब, मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार | New India Times

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर के निर्देशन में करैरा पुलिस द्वारा हाईवे पर चेकिंग का कार्य करैरा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान बीती रात पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई जुझाई रोड हाइवे साईड से एक पल्सर शराब की पेटी लेकर निकल रही है, सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कवर को कार्यवाही करने का निर्देश दिये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में करैरा एसडीओपी रत्नेश तोमर एवं करैरा थाना प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा प्रधान आरक्षक सतीश जयंत के निर्देशन में एक टीम बनाकर बताये गये प्वाइंट पर कार्यवाही करने का आदेश दिया। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस द्वारा सक्रीयता से चेकिंग की गई जहां कुछ देर में एक पल्सर आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो एक आरोपी भागने में सफल हो गया लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जिससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विनोद उर्फ सागर जाटव बताया एवं उसके साथ धर्मेंद्र पुत्र कैलाश राय निवासी टीला बैठा हुआ था जो भाग गया है। पुलिस द्वारा आरोपी विनोद जाटव से 7 पेटी देशी शराब जिसकी बाजार कीमत 21 हजार रुपये एवं पल्सर मोटर साइकिल MP 33 MK 6794 को जब्त कर 34 (2) की कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया एवं फरार आरोपी धर्मेंद्र राय को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये हैं। इस कार्यवाही में मुख्य रुप से प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक प्रह्लाद यादव, आरक्षक भीकम जोशी, आरक्षक संदीप चौहान की मुख्य भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article