रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर के दशहरा मैदान में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम में संचालन कर्ता द्वारा सही तरीके से संचालन नहीं करने के कारण कार्यक्रम थोड़ा फीका रहा।

दशहरा मैदान पर गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम अपनी पूरी बुलंदियों को छु रहा था। खचाखच भरे दशहरा मैदान में जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के तरानों पर जहां एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं वहीं दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट के साथ दातों तले उंगलियां दबाईं। दशहरा मैदान पर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर ने तिरंगा फहराया।
