महाजना पेठ में यूनानी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाजना पेठ में यूनानी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहम्मद कलीम अंसारी के मार्गदर्शन में बालाजी मंदिर परिसर महाजनापेठ में आज 24 जनवरी 2019 को निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पार्षद पति के डी पटेल द्वारा किया गया। शिविर में शासकीय युनानी चिकित्सा औषधालय, दाउदपुरा, काली फाटक में पदस्थ युनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ एजाज़ अनवर अंसारी द्वारा मरीज़ों की जांच एंव उपचार कर कुल 105 रोगियों को शासन की योजना अंतर्गत निःशुल्क दवाईयां देकर लाभान्वित किया गया साथ ही 49 रोगियों को डेंगू एवं चिकन गुनिया से रक्षात्मक युपिटोरियम पर्फ 200 का वितरण भी किया गया। उक्त शिविर में औषधालय सेविका श्रीमती रंजना मांडवकर ने रोगियों को औषधि का वितरण कर सहयोग प्रदान किया। शिविर के माध्यम से 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एम आर के टीके लगवाने का आग्रह सभी स्थाई रहवासियों से किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article