सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ रायबरेली (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) की सलोन इकाई का जोरदार गठन किया गया, जिसमे हजारों व्यापारी एकत्र हुए। 23 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीसी चौहान का सलोन के सैकड़ों व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री चौहान ने सलोन क्षेत्र की अध्यक्षता की बागडोर जागेश्वर यादव व महामंत्री मो0 इरशाद प्रधान को सौंपी गयी साथ ही उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम प्रधान व संरक्षक जगतपाल प्रधान व सतीश राईनी को सौंपकर बधाई दी।
इस संगठन में कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, राइस मिल सहित अन्य सैकड़ों व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए संगठन को और मजबूती का आश्वासन दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने व्यापारियों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने और सुख दुख में भागीदारी का भरोसा दिलाया। वहीं अध्यक्ष जागेश्वर व महामंत्री मोहम्मद इरशाद ने कहा कि हमारे क्षेत्र के हजारों व्यापारी आपके साथ हैं और लगातार इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी। वहीं सभी व्यापारियों ने व्यापारी एकता की नारेबाजी करते हुए एकजुटता दिखाई साथ ही कहा कि जल्द ही क्षेत्र का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश चौबे प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी, एसके सोनी, सिराज अहमद जिला मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
