मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जिला जमीयत अहले हदीस, यवतमाल की ओर से 21 अक्टूबर को पर्यास वन, यवतमाल में जल संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।
अध्यक्ष मिर्ज़ा नफ़ीस बेग ने कहा कि जल, धरती और वृक्ष ईश्वर की अनमोल देन हैं। इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में शेख मोहसिन ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन करने और पानी के अनावश्यक उपयोग को रोकने के उपाय बताए। साथ ही, पौधारोपण कर पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
अभियान की सफलता में शाहिद हुसैन सिद्दीकी, मिर्ज़ा दानिश बेग, समीर काज़ी, फ़ैज़ुर रहमान, फ़ारूक़ ख़िलजी, शेख नईम, कामरान सिद्दीकी, इमरान पटेल, ज़ीशान ख़ान सहित जमीयत के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

