अब होगी तुरंत शहर के भीतर सकरी से सकरी बाधित-अवैध पार्किंग पर कार्यवाही : मो. तारिक़  | New India Times

मोहम्मद तारिक, भोपाल, NIT; ​
अब होगी तुरंत शहर के भीतर सकरी से सकरी बाधित-अवैध पार्किंग पर कार्यवाही : मो. तारिक़  | New India Timesकौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो उछालो यारो ! जी हां यह सत्य है और यह कर दिखाया भोपाल यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव व उनकी टीम ने, जो इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं  और इस उत्कृष्ट कार्य को संपादित करने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले नगर निगम के होनहार आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज एवं महापौर आलोक शर्मा को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। शाबाश आलोक आपने प्रथम नागरिक होने का कर्तव्य निभाया ! 

ज्ञातत्व रहे शहर के भीतर चक्का जाम जैसी स्थिति से निपटने हेतु पूर्व में निगम भोपाल एवं जिला यातायात पुलिस की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि निगम जिला यातायात पुलिस को छोटे क्रेन वाहन उपलब्ध कराए तो शहर के बीचो-बीच बनी सकरी से सकरी सड़कों पर भी सुचारु रुप से यातायात संचालित रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी !

 नगर निगम भोपाल द्वारा जिला यातायात पुलिस को छोटे क्रेन वाहन उपलब्ध कराते ही अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान जो निरंतर जारी है कल दिनांक 4 मार्च को यातायात निरीक्षक आशीष पवार ने चर्च रोड व चिकलोद रोड जहांगीराबाद भोपाल पर बड़ी कार्यवाही कर वाहन जप्त किए, जिससे शासन को अतिरिक्त जुर्माना राशि भी प्राप्त हो रही है ! 

नागरिकों से अपील, विनम्र निवेदन कर आग्रह किया जाता है कि “गाड़ियां अगर आपके इस्तेमाल की है तो दूसरे को तकलीफ क्यों देते हैं” ? शहर में तंग बस्तिय, आबादी बढ़ती जा रही है ! आबादी के साथ-साथ उनकी जीवन के साधन दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन भी बढ़ते जा रहे हैं ! भवनों के निर्माण में नगर निगम का उदासीन रवैया भी समस्या खडी कर रही है। अब लोगों के पास वाहन तो है लेकिन पार्किंग के लिए स्थान नहीं हैं ! शहर के भीतर सकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग होती है और कभी उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती थी ! जिससे वृद्ध, महिलाएं एवं छोटे बच्चे अक्सर दुर्घटना का शिकार होते व राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ! महीनों-महीनों भर गैस किट लगी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। अगर एक गाड़ी के अंदर आग लग जाए तो आप खुद अंदाजा लगाइए क्या भयावह तस्वीर होगी शहर की?

  •                   “अब होगी तुरंत कार्यवाही” !   
  •               यातायात पुलिस को सहयोग करें 

                 “अब तो वैचारिक द्वंद है” !

                   मो. तारिक (स्वतंत्र लेखक)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article