मेघनगर स्थित जामिया साआदतुल उलूम मदरसे में वार्षिक जलसा सम्पन्न, बच्चों ने पेश किए शानदार कार्यक्रम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर स्थित जामिया साआदतुल उलूम मदरसा में वार्षिक जलसा एवं उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मदरसे के बच्चों द्वारा कुरआन पाक की तिलावत एवं नाते पाक के पाठ से की गई, जिससे पूरा माहौल रूहानी बन गया।

मदरसे में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहना के साथ देखा। वार्षिक जलसे की मजलिस में दो बच्चों के हाफिज-ए-कुरआन बनने पर उनका विशेष रूप से इस्तक़बाल किया गया तथा उन्हें नकद उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना बसीर साहब ने देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं-ए-ख़ैर कीं। उन्होंने हदीस की रोशनी में शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम पाक-साफ़ रहने, स्वस्थ जीवन जीने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की शिक्षा देता है।
उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर से तन साफ रहता है और अच्छे व शुद्ध विचारों से मन भी पाक-साफ रहता है।”

कार्यक्रम में बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए हाजी सिद्दीक बिल्ला ने ₹14,000 की नकद राशि प्रदान की, हाजी इरफान शेरानी ने ₹5,000, मेहमूद शिशगर ने ₹3,100 तथा हाजी यूसुफ भाई शेरानी ने ₹2,000 की राशि भेंट की। इसके अलावा हाजी क़ासिम भाई चांदा मामा एवं हनिफ शेख द्वारा भी बच्चों को नकद राशि प्रदान की गई।
जामिया साआदतुल उलूम मदरसे में बच्चों को तालीम देने वाले सभी मौलानाओं को भी नकद नज़राना देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौलाना निशार अहमद, मौलाना बसीर साहब, मौलाना सलमान साहब, मौलाना आफ़ताब इनाल साहब, मौलाना सादिक चांदा साहब, हाफिज मोहसिन पटेल साहब, हाफिज जुनेद साहब, मौलाना ताहिर साहब, पत्रकार रहीम शेरानी, फारूक शेरानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article