मध्य प्रदेश के घंसौर व आसपास में बीएसएनएल की सेवाएं ठप्प, अधिकारीयों पर प्राइवेट कंपनियों से मिलीभगत का आरोप | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​मध्य प्रदेश के घंसौर व आसपास में बीएसएनएल की सेवाएं ठप्प, अधिकारीयों पर प्राइवेट कंपनियों से मिलीभगत का आरोप | New India Timesमध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से BSNL की सेवाएं पूर्ण रुप से बंद पड़ी हुई हैं। इससे पूर्व में भी पिछले सप्ताह तीन दिनों तक BSNL की सेवा बंद रहने से BSNL लैंडलाइन एवं BSNL की सिम का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। BSNL की नेटवर्क बंद रहने से बैंक में सर्वर डाउन होने से काम नहीं हो पा रहा है और साथ ही  पोस्ट ऑफिस के काम काज नहीं हो पा रहे हैं जिससे आम उपभोक्ता परेशान है। ​
मध्य प्रदेश के घंसौर व आसपास में बीएसएनएल की सेवाएं ठप्प, अधिकारीयों पर प्राइवेट कंपनियों से मिलीभगत का आरोप | New India Timesब्रॉडबैंड चलाने वाले उपभोक्ताओं के इंटरनेट संबंधी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। भारत सरकार की इतनी बड़ी संचार कंपनी होने के बाद भी आम जनता को प्राइवेट कंपनियों के भरोसे आत्मनिर्भर होने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। लगता है इस जिले में BSNL कंपनी के अधिकारियों का प्राइवेट कंपनियों से कुछ मिलीभगत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article