इटवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी | New India Times

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को रईस इंटरमीडिएट कॉलेज, सूडी औसानपुर (इटवा) में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इटवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी | New India Times

यह कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को एकत्रित कर उन्हें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा साइबर अपराध से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

इटवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी | New India Times

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया कि किसी भी अज्ञात नंबर, संदिग्ध लिंक या अनजान कॉल पर प्रतिक्रिया न दें। किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, नागेन्द्र सिंह, रादेन्द्र शाही, गोपाल (सीसी टीम), मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, आरक्षी नितिन यादव, अमित वर्मा, सतीश गौड़, महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह एवं रविता यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article