तुअर (अरहर) को 7,500/- प्रति क्विंटल दाम देने सहित विविध मागों को लेकर 'किसान वारकरी संगठन' कल 6 मार्च को कलेक्टर आफिस के सामने करेगी धरना-आंदोलन: सिकंदर शाह | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​तुअर (अरहर) को 7,500/- प्रति क्विंटल दाम देने सहित विविध मागों को लेकर 'किसान वारकरी संगठन' कल 6 मार्च को कलेक्टर आफिस के सामने करेगी धरना-आंदोलन: सिकंदर शाह | New India Timesमहाराष्ट्र के यवतमाल जिला में तुअर को सरकार की ओर से 7,500/- प्रति क्विंटल दाम देने सहित विविध मागों को लेकर किसान वारकरी संगठन कल 6 मार्च को धरना-प्रदर्शन करने जा रही है।​
तुअर (अरहर) को 7,500/- प्रति क्विंटल दाम देने सहित विविध मागों को लेकर 'किसान वारकरी संगठन' कल 6 मार्च को कलेक्टर आफिस के सामने करेगी धरना-आंदोलन: सिकंदर शाह | New India Timesकिसान वारकरी संगठन के जिलाध्यक्ष सिकंदर शाह ने NIT संवाददाता को बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने 6 मार्च की सुबह 11 बजे एक दिवसीय धरना आंदोलन किया जाएगा। किसान वारकरी संगठन के जिलाध्यक्ष सिकंदर शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन तुअर को 7,500/-रुपए दाम देने, नाफेड द्वारा बिना शर्त किसानों की तुअर खरीदी शुरू करने, सरकार ने सोयाबीन उत्पादक किसानों को अनुदान दिया उसी तरह तुअर उत्पादक किसानों को भी 1 हजार रु. प्रति क्विंटल अनुदान देने आदि मांगों को लेकर कल 6 मार्च सुबह 11 बजे धरना-आंदोलन करेगी। उन्होंने धरना आंदोलन में किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article