वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव सुआबोझ में वन बीट दशमेश हॉस्पिटल द्वारा एक हेल्प हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच की गयी।सुआबोझ गांव में लगे एक विशाल शिविर में आंखों से संबंधित बीमारियों का निशुल्क चेकअप किया गया व साथ में दवाओं का भी निशुल्क वितरण किया गया।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सादिक अली ने बताया की इस हेल्थ शिवर में 523 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करायी है जिसमें 124 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया,मोतियाबिंद के मरीजों का वनबीट अस्पताल द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा । यह कैंप अस्पताल के चेयरमैन एवं समाजसेवी सरदार बहादुर सिंह की ओर से आसपास के क्षेत्रों में समय समय पर आयोजित किया जाता है।
