मेघनगर में रूबेला अभियान के तहत बालक-बालिकाओें ने सजाई सुन्दर कलाकृतियां, पत्रकारों जन प्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में रूबेला अभियान के तहत बालक-बालिकाओें ने सजाई सुन्दर कलाकृतियां, पत्रकारों जन प्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन | New India Times

झाबुआ मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला सहित पूरे प्रदेश में आगामी 15 जनवरी से मिसेल्स-रूबेला अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को मिसेल्स-रूबेला का टीका लगाये जाने के साथ-साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन समुदाय को उक्त संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा। जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जाने वाला मिसेल्स-रूबेला का यह अभियान निसंकोच शासन की बेहतर एवं प्रभावी रणनीति का एक अच्छा उदाहरण जिसके सकारात्मक परिणाम निश्चित ही जिले सहित पूरे प्रदेश में जल्द प्राप्त होंगे।

मेघनगर में रूबेला अभियान के तहत बालक-बालिकाओें ने सजाई सुन्दर कलाकृतियां, पत्रकारों जन प्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन | New India Times

जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले इस मिसेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में शासकीय निकायों के साथ ही साथ जिले में क्रियान्वित स्व.सेवी संस्थायें भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी। जिले में क्रियान्वित इस मिसेल्स-रूबेला अभियान में अधिक से अधिक लोंगों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु प्रेरित करने के उददेश्य से जिले में क्रियान्वित यूनिसेफ, स्व.सेवी संस्था वसुधा विकास संस्थान, मदर आर्गेनाईजेशन के द्वारा विकासखण्ड मेघनगर के शासकीय कन्या हा.से स्कूल, रंभापुर हाई स्कूल, अगराल हा.स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय अगराल, हाई स्कूल हत्यादेली, हाई स्कूल खालखण्डवी में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकडों बालक-बालिकाआें ने बडी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर मिसल्स रूबेला टीकाकरण के विषय सैकडों रंगोलियों बनाकर जन समुदाय को टीकाकरण का संदेश दिया।

मेघनगर में रूबेला अभियान के तहत बालक-बालिकाओें ने सजाई सुन्दर कलाकृतियां, पत्रकारों जन प्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन | New India Timesवसुधा विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस अनूठे मिसेल्स रूबेला जागरूकता अभियान में कन्या हाई सेकन्डरी स्कूल में विकास खण्ड मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भाबोर, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ब्लाक कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती शायदा भाभर आदी ने बालक-बालिकाओं द्वारा सजाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और बालिकाओं को संबोधित करते हुये अभियान में सहयोग करने की अपील की साथ ही साथ वसुधा संस्था द्वारा आयोजित इस अनूठे अभियान की सराहना कर निरन्तर इस तहर की गतिविधियॉ आयोजित करने हेतु संस्था सदस्यों को प्रेरित किया बालक-बालिकाओं द्वारा सजाई गई रंगोलियों के अवलोकन एवं बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये एस.डी.एम प्रीति संघवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजनन्दन शर्मा, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ मेनन, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण बडी संख्या में उपस्थित रहे। यूनिसेफ, वसुधा विकास संस्था, मदर आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित यह अनूठा रूबेला रंगोली कार्यक्रम संस्था के परियोजना समन्वयक अरूण कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के अन्य सहयोगी कार्यकर्ता जयमाला प्रजापति, हिमांशु राठौर, मीना सिसोदिया, कमीता डामोर, रणवीर सिसोदिया, उमेश मेडा सहित पत्रकारों का भी सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.