वसई-विरार शहर के गोराई पाड़ा में दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड को घायल कर हुई 38 लाख की लूट, एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने आया था वैन | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

वसई-विरार शहर के गोराई पाड़ा में दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड को घायल कर हुई 38 लाख की लूट, एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने आया था वैन | New India Times

वसई-विरार शहर के नालासोपारा पूर्व के गोराई पाड़ा इलाके में बेख़ौफ़ हथियार बंद लुटेरों ने दिनदहाड़े सुरक्षाकर्मी को घायल कर 38 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

आज शाम लगभग 4:50 बजे नालासोपारा पुर्व के तुलिंज पुलिस स्टेशन की हद में सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके गोराई पाडा में हथियार बंद बेख़ौफ़ नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एटीएम में पैसा डालने आये कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को घायल कर पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। उक्क्त घटना की सूचना मिलते ही पालघर पुलिस के कई आला अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस व अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गई है। इस घटना में घायल सुरक्षा कर्मी बिरजू पासवान को लोगों ने उपचार के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान घायल कर्मी ने बताया कि वो वैन में रोहित व एक अन्य साथी के साथ ठाणे से नालासोपारा इलाके स्थित 30 एटीएम में पैसा डालने के लिए आया था। वह लगभग 4:50 बजे के आसपास जैसे ही गोराई पाडा नाका स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन में पैसा डालने के लिए उतरा कि उसी दौरान उसके सिर पर पीछे से किसी ने किसी चीज से मारा जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। घटना स्थल पर लोगों द्वारा किये गए चर्चा के अनुसार लुटेरों की संख्या दो थी जबकि तुलिंज पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डेनियल बेन ने तीन नकाबपोश लुटेरे द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने बात बताई गई है। उन्होंने बताया कि लुटेरे 38 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वही सूत्रों की मानें तो लुटेरे वैगनार कार से आये थे जो कि टी परमिट की थी, जिसे सड़क के उस पार खड़ी कर घटना को अंजाम दिए और हाथ मे असलहा लहराते हुए सड़क पार कर अपनी कार से फरार हो गए। उक्क्त मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.