थांदला नगर में लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला नगर में लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला नगर परिषद में थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भुरिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़ ने कहा कि हम सभी पार्षद विधायक महोदय का स्वागत करते हैं और अपेक्षा भी कहते हैं कि समय-समय पर थांदला के हित के लिए आप और हम सभी मिलकर कार्य करें। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह जी ने विधायक से कहा कि नगर के लोगों की मांग अनुसार नगर के हित में बाईपास का काम अधूरा पड़ा है उसे तत्काल चालू कराया जाए और जनता को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाई जाए। थांदला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि नगर की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए परिषद प्रतिबंध है परिषद और जनता मिलकर कार्य करेगी ! कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में विधायक वीर सिंग भूरिया से कहा कि आपका मार्गदर्शन हमेशा में मिलता रहे ! विधायक वीर सिंग भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि थांदला की जनता ने मुझे जो प्यार दुलार ओर आशीर्वाद दिया है मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा और आप सभी को भी धन्यवाद देता हूं। थांदला के हित के हर कार्य करने लिए मैं तैयार हूं और हमेशा तैयार रहूंगा जब आप मुझे याद करोगे आधी रात को हाजिर रहूंगा। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व पार्षद गण उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने किया आभार प्रदर्शन पार्षद सम्रत उपाध्याय ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.