विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने व उपस्थिति बढाने को लेकर बीईओ ने किया मुसहर बस्ती में जनसम्पर्क | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने व उपस्थिति बढाने को लेकर बीईओ ने किया मुसहर बस्ती में जनसम्पर्क | New India Times

परषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने व छात्र उपस्थिति बढाने को लेकर शासन के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर बेसिक शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारी /अध्यापक अभियान चलाकर छात्र उपस्थिति बढाने में लगे हैं, जिनके अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी चोपन मुकेश कुमार व सह समन्वयक श्रवण कुमार ने बुधवार को चोपन पूर्वी क्षेत्र के आधे दर्जन मुसहर बस्ती मिटिहिनिया, बडाप, ललकीदामर, बेसाहुखाडी, परसवा के मुसहर बस्ती के लोगों से जनसम्पर्क कर सभी 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की जागरूकता अभिभावकों में किये। इन्होंने ये भी बताया की अब तमाम मुसहर बस्ती से भी बच्चे स्कूल में नामांकन कराकर जाना शुरू किये हैं।इन दिनों उपस्थिति में उत्तरोत्तर वृध्दि हो रही है।

विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने व उपस्थिति बढाने को लेकर बीईओ ने किया मुसहर बस्ती में जनसम्पर्क | New India Times

वहीं सभी अध्यापकों को प्रतिदिन सेवित बस्ती में भ्रमण कर अभिभावकों से जनसंपर्क करते हुये शतप्रतिशत उपस्थिति बढाते हुये गुणवत्ता युक्त शैक्षणिक कार्य करने का कडे निर्देश दिये हैं। श्री मुकेश ने ये भी बताया कि जिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 80 फिसदी से कम हुयी तो खैर नहीं है। सभी न्याय पंचायत प्रभारियों को प्रतिदिन नियमित सहयोग करने कू निर्देश दिये। भ्रमण में मुख्य रूप से सह समन्वयक श्रवण कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी मन्नीलाल व मनीष त्रिपाठी साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.