संभागायुक्त ने क्षेत्रिय विधायक के साथ लिया तानसेन समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

संभागायुक्त ने क्षेत्रिय विधायक के साथ लिया तानसेन समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा | New India Times

प्रतिष्ठापूर्ण तानसेन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभाग आयुक्त बी एम शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ रविवार को आयोजन स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर की गौरवशाली परंपरा को ध्यान में रखकर कार्यक्रम स्थल पर सभी तरह की व्यवस्थायें मुकम्मल करें। भ्रमण के समय नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे। संभाग आयुक्त एवं क्षेत्रीय विधायक ने हजीरा चौराहे के समीप इंटक मैदान पर आयोजित होने वाले गमक कार्यक्रम स्थल एवं तानसेन समारोह के मुख्य आयोजन स्थल अर्थात तानसेन समाधि परिसर समाधि का जायजा लिया। तानसेन समारोह के तहत होने वाली अंतिम संगीत सभा स्थल गूजरी महल का जायजा लेने भी संभाग आयुक्त पहुँचे। उन्होंने समारोह स्थल पर की जा रही साज.सज्जा एवं संगीत रसिकों के लिये जुटाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि समारोह में आने वाले कलाकारों एवं रसिकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने तानसेन समारोह के दौरान यातायातए पार्किंगए साफ.सफाई व लाईट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव ष्तानसेन समारोह 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होगा। तानसेन समारोह की पूर्व संध्या यानि 24 दिसम्बर की सांध्यबेला में उप शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम पूर्वरंग गमक का आयोजन होगा। जिसमें विष्वविख्यात सूफियाना गज़ल गायक हुसैन बंधु गज़लें पेश करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.