हनीफ खान, ब्यूरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:

मड़िहान विधानसभा के विकासखंड राजगढ़ के देवपुरा न्याय पंचायत के ग्राम सभा डढ़िया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को रामेश्वरम समाज सेवी संस्था के बैनर तले असहाय गरीबों को कंबल वितरण किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक माननीय रमाशंकर सिंह पटेल जी रहे साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोतवाल मड़िहान विजय शंकर सिंह पटेल जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक जी ने दीपक प्रज्वलित कर किया।
माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची सेवा है उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व सरदार पटेल, डॉ भीमराव अंबेडकर, मदर टैरेसा, भगत सिंह जैसे महान विभूतियां देश की गरीबों की सेवा करते हुए महान एवं अमर हो गए, इसी प्रकार से रामेश्वरम समाजसेवी संस्था के लोग गरीबों की सेवा कर अपने को अमर कर रहे हैं, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है इस प्रकार के कार्य हर समय होते रहने चाहिए! अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रामेश्वरम समाजसेवी संस्था गरीबों के बीच में काम कर रही है उसी तरह से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मोदी व योगी जी भी बच्चों के पढ़ाई लिखाई, बेटियों की शादी कराना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को अपने कार्यक्रम से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश में भारत का जो नाम आगे बढ़ रहा है उसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का भरपूर योगदान रहा है! उन्होंने कहा कि 4 वर्ष की अवधि में जिस तरह से देश ने विकास किया वह पूरे विश्व धरातल में अपना सम्मान बढ़ाया जो कि इस वर्तमान सरकार की उपलब्धि रही है !इस मौके पर उन्होंने देवपुरा न्याय पंचायत के 12 ग्राम पंचायतों के स्वच्छता ग्राहीयों ,ग्राम प्रधानों ,क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा सम्मानित पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर रामेश्वरम समाजसेवी संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सशक्तिकरण,स्वच्छ भारत मिशन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या, नशा उन्मूलन पर नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर 120 असहाय गरीबों को कंबल वितरित किया गया !इस अवसर पर संस्था के संस्थापक परमेश्वर सिंह, प्रबंधक रामेश्वर सिंह, उप प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अश्रिवनी कुमार मिश्र, ऑडिटर देवेंद्रनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, दिनेश सिंह पटेल, रविंद्र सिंह पटेल, मनोज सिंह, डॉ अनिल सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह के साथ ही साथ ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, अब्दुल जब्बार, मुन्नी लाल मौर्य, कमलावती देवी, मुनिया देवी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
