दयाशंकर पांडेय, प्रयागराज (यूपी), NIT:
उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी व इलाहाबाद महानगर की महापौर अभिलाषा नंदी गुप्ता को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस कस्टडी में लेने के बाद जमानत मिल गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और प्रयागराज (इलाहाबाद) की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी को पुलिस ने 2012 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में अपने कस्टडी में लिया जिसके बाद गए उसके उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
महापौर का चुनाव जीतने के बाद मई 2012 में अभिलाषा गुप्ता नंदी व उनके पति कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा हज़ारों की संख्या में सैंकड़ों ग्रीन के साथ विजयी जुलूस निकलने के आरोप में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली इलाहाबाद में धारा 188, 171 आईपीसी के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था जिसमे आरोप पत्र लगने के बाद न्यायालय में उपस्थित न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हो गया था जिसमें शुक्रवार को दोनों हाज़िर हुए, जिन्हें विशेष जज एम पीएमएलए कोर्ट ने जमानत स्वीकार कर उन्हें रिहा कर दिया।
