अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया में चुनावी माहौल अपने चरम पर है जिसके चलते सभी पार्टियों के उम्मीदवार व स्टार प्रचारक वोटरों को लुभाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की रात अवधान ग्राम में ज़िले के पालक मंत्री दादा भूसे की शिवसेना के प्रतियाशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे जहां जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। इस दौरान गुप्त वार्ता पुलिस कर्मी ऐका एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर जनसभा की रिकॉर्डिंग करने से मना करते हुए उसका मोबाइल झपटने का प्रयास किया।
दरअसल ग्राम विकास मंत्री तथा शिवसेना विधायक दादा भूसे धुलिया महानगर निगम पालिका वॉर्ड क्रमाक 18 अ ,क, ड सीट से शिवसेना उम्मीदवार पद्माकर ओंकार सोनवणे, सविता विकास सिंगाड़े और विकास शांताराम सिंगाड़े के समर्थन में जनसभा करने के लिए अवधान गाँव में जनसभा को संबोधित करने के बाद दादा भूसे के कार में बैठते ही पार्टी समर्थक नियंत्रण से बाहर हो गए इस दौरान दो गुटों में जमकर पिटाई की बवाल बढ़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज करनी बड़ी। पूरे मामले को एक ही पुलिस कर्मी जैसे तैसे संभाल रहा था।
हालात बिगड़ते देख पत्रकारों ने मोहाड़ी पुलिस थाने में फोन कर तत्काल पुलिस फोर्स भेजने को कहा तब कहीं जाकर हालात काबू में आए। इस बीच मोहाड़ी पुलिस ने दोनों गुटों को हिरासत में लिया है। वहीं पर एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि पालक मंत्री की जनसभा में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात नहीं था। पालक मंत्री की सुरक्षा के लिए मात्र एक पुलिस कर्मी तैनात किया था।
