जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णनगर में वन विभाग के भूमि से हो रहा अवैध खनन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी)), NIT:

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णनगर में वन विभाग के भूमि से हो रहा अवैध खनन | New India Times

लखीमपुर-खीरी जिला के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में वन विभाग की भूमि से बालू का अवैध तरीके से खनन कर बालू की बिक्री हो रही है लेकिन वन विभाग इससे बेखबर बना हुआ है। मामला वन रेंज संपूर्णानगर के अंतर्गत मिलिट्री फार्म रोड पर स्थिति वन विभाग की भूमि का है।यहां नाले के किनारे वन विभाग की भूमि से रोजाना बालू खनन कर बाजार में बेचने का कार्य कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है।रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बालू खनन कार्य करने वाले लोग रात से लेकर सुबह तक वन विभाग की भूमि पर पहुंचकर कट्टो मे बालू भरकर साइकिलों से चयनित जगह पर पहुंचाने का काम धड़ल्ले से कर रहे है।सूत्र की जानकारी के अनुसार वन विभाग की भूमि से कट्टो में भरकर लाई जाने वाली बालू ₹40 कट्टे के हिसाब से मार्केट में बिक्री हो रही है।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णनगर में वन विभाग के भूमि से हो रहा अवैध खनन | New India Times

वन विभाग की जिस भूमि से बालू का खनन हो रहा है।वह भूमि वन विभाग से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।लेकिन इसके बावजूद भी वन विभाग वन भूमि के लिए कितना सक्रिय है।इसका अंदाजा कैमरे मे कैद तस्वीरों से लगाया जा सकता है जो बड़े-बड़े गड्ढे बालू खनन वालों ने बनाए है।बालू खनन कारोबारी यहां से बालू निकाल कर बेचने का कार्य बेखौफ धड़ल्ले से कर रहे है।उधर वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।वन विभाग की भूमि से अगर बालू का खनन हो रहा है तो बालू खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By nit