लूट और झूठ की सरकार से मुक्ति पाना चाहती है जनता: कमलनाथ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लूट और झूठ की सरकार से मुक्ति पाना चाहती है जनता: कमलनाथ | New India Times

जुन्नाारदेव विधानसभा क्षेत्र के तामिया में चुनावी आमसभा में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कमलनाथ ने कहा कि लूट और झूठ की सरकार से मुक्ति पाने के लिए अब सिर्फ 6 दिन बाकी रह गए हैं।

सांसद कमलनाथ हेलीकाप्टर से दोपहर 1ः32 बजे तामिया पहुंचे जिनका मुख्यमार्ग में जगह जगह स्वागत हुआ। पूरी व्यवस्था संभालने पर्यवेक्षक जमील खान सहित समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी डटे रहे। कांग्रेस सेवादल ने पहले ही स्वागत की तैयारी के साथ व्यवस्था संभाली। खेड़पति माता मंदिर के पीछे आयोजित आमसभा में म्युजिक्ल ग्रुप में माचिस फिल्म के गीत की तर्ज पर स्वागत किया। सबसे पहले बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुए कमलभान ने जमकर भाजपा सरकार को घेरा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमारा नौजवान हमारा किसान मजदूर आज हर वर्ग परेशान है। राजनीति के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि सब परेशान है। शिवराज और मोदी जी ने अंधेरे की तरफ घसीटा है प्रदेश को। आज प्रदेश किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी और बलात्कार में नबर वन है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.