मतदाता जागरूकता अभियान के तहत "बालहट मतदान का जिद है" विषय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत "बालहट मतदान का जिद है" विषय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज 22/11/2018 को “बालहट मतदान का जिद है” के विषय पर छात्रोओं को प्रजातंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या हाईस्कूल स्कूल व माध्यमिक विद्यालय तिरला द्वारा आयोजित किया गया था।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत "बालहट मतदान का जिद है" विषय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

छात्राओं ने अपने पालकों को पत्र लिखकर मतदान की अपील की और पालकों से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाये गये इसके साथ ही छात्रओं ने यह संकल्प लिया कि मतदान दिवस के दिन पालकों को मतदान केंद्र तक लेकर जायेंगे और मतदान करवाएंगे।
इस मौके पर प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर, श्रीमती मनोरमा जोशी, श्री रामप्रसाद यादव, महेश शर्मा, जनशिक्षक श्री भारत सिंह मंडलोई, ममता वैरागी व माधुरी गोयल उपस्थित रहीं।

By nit