पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल, कार्रवाई में कुल 6 बदमाश हुए गिरफ्तार | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल, कार्रवाई में कुल 6 बदमाश हुए गिरफ्तार | New India Times

मुरादाबाद जिले में पिछले एक महीने में हुई करीब आधा दर्जन लूट व डकैती के मामले में वांछित बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाश घायल हो गए हैं जबकि 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गये बदमाश जिले की बाहरी कालोनी में दूर दराज वाले मकानों को अपना निशाना बनाते थे। यह पूरा गैंग एक बाप अपने दो बेटों के साथ मिलकर चला रहा था। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर राहत की सांस ली है।

जनपद में करीब एक महीने में आधा दर्जन लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक गैंग के 6 सदस्यों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने मीडिया को बताया कि यह गैंग जनपद के बाहरी हिस्से में बनी कॉलोनियों को अपना निशाना बनाते थे। मझोला थाने की पेपटपूरा में हुई लूट में यह बदमाश मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। नंबरों को सर्विलांस टीम द्वारा ट्रेस किया गया और मुखबिर की सूचना पर इस बदमाशों की घेराबंदी की गयी। सभी बदमाश एक बार फिर से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सिविल लाइन के बिशनपुर चौराहे पर इकट्ठा हुए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने हड्डी मिल रोड बिशनपुर चौराहे पर सुबह गैंग की घेराबंदी की तो गैंग द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गये और बदमाश छोटा हाथी गाड़ी से फरार हो गए, फरार बदमाशों की सूचना वायरलेस सेट पर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद ज्ञात हुआ कि टाटा मैजिक थाना कटघर लकड़ी फाजलपुर रोड पर गंगा नदी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम को देखकर चालक से छोटा हाथी भागना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पीछे करने पर बदमाशों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी साइड में खड़ी कर बदमाश नदी के किनारे की तरफ फायरिंग करते हुए भागे लेकिन पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिससे बदमाश घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस को बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पिता इरफान हिस्ट्रीशीटर है, उन्हीं का यह गैंग है जो लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है, इस गैंग में एक भाई आरिफ भी शामिल है। मुरादाबाद पेपेटपुरा लूट में भी मेरे पिता शामिल थे जो 14 नवंबर को जसपुर से डकैती के मामले में न्यायालय द्वारा 8 वर्ष की सजा होने की वजह से जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि संतराम और अजय मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं जो मुरादाबाद की दूरदराज की कॉलोनियों को भी रेकी करते थे. बाद में बिजनौर के रहने वाले इरफान फुरकान और आरिफ, बलराम, प्रेम आदि को लोकेशन की जानकारी देते थे. उसके बाद टाटा मैजिक में सवार होकर घटना स्थल पर जाते थे प्रेम जो टाटा मैजिक चालक है टाटा मैजिक लेकर सड़क पर ही खड़ा रहता था. बाकी लोग लूट और डकैती की नियत से घर में घुस जाते थे 2 से 3 लोग अंदर होते थे और 2 से 3 लोग बाहर रहकर निगरानी करते थे. बदमाशों ने काशीपुर रुद्रपुर बिजनौर और मुरादाबाद में लूट की तमाम घटनाओं को अंजाम दिया है. बदमाशों ने यह भी बताया कि लूट के बाद अपनी सेफ्टी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण होती थी. इसीलिए वे दूरदराज के घरों को टारगेट बनाते थे जो मिले वह भी लूटकर ले जाते थे. गैंग को अंतरराज्यीय गैंग का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा गैंगस्टर लगाई जाएगी और उनकी संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा 12 से 15 लोग इस गैंग में शामिल हैं जो अलग अलग समय पर अलग-अलग जगह पर लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल होते थे।

By nit