संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में संत रामपाल सत्संगति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समूचे पन्ना जिले से सतसंगति संत अनुयायी उपस्थित हुए साथ ही इनके कथन अनुसार लोगों ने वरमाला में हुए कबीर संत दास भक्त जन पर जो मौजूदा सरकार की नीति का बिरोध करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम महोदय पन्ना कलेक्टर के माध्य्म से ज्ञापन सौंपा, साथ इसी कार्यकर्म में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक मुकेश नायक ने शिरकत की और संत रामपाल के दरबार मे नतमस्तक हुए। इसी बीच मीडिया द्वारा सवाल किया गया कि अगर आपकी चुनाव पश्चात सरकार केंद्र में बनती है तो आप रामपाल जी के प्रति इन्हें आश्वासन देंगे तो आपने कहा कि हम न्याय पालिका के विरोध में टीप्पड़ी तो नही कर सकते लेकिन इनकी बात को अपने स्तर से ऊपर ले जाऊंगा साथ ही मीडिया के दूसरे सवाल की आपके पवई विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं, इस पर आप का क्या कहना है तो आप ने कहा कि अखिलेश जी का बिसानी पवई पन्ना में आना निरर्थक है। मौजूदा पलई सपा प्रत्याशी अखिलेश मुलायम जी को धोखा दे रहे है क्योंकि वो महाशय बार बार अलग अलग पार्टी से चुनाव लड़ने में महारत रखते हैं।
