बीजेपी को झटका: कद्दावर नेता और पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

बीजेपी को झटका: कद्दावर नेता और पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान | New India Times

ग्वालियर में बीजेपी को करारा झटका लगा है। यहां बीजेपी की कद्दावर नेता व पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने अंततः पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

ज्ञात हो कि नारायण सिंह को एक बार फिर टिकट मिलने के बाद समीक्षा गुप्ता पार्टी से नाराज चल रही थी। उनका कांग्रेस से भी टिकट के लिए नाम था लेकिन कांग्रेस ने युवा नेता प्रवीण पाठक को टिकट दे दिया, जिसके बाद समीक्षा गुप्ता ने रूप से निर्दलीय पर्चा भर दिया। समीक्षा के पर्चा भरने के बाद जब नारायण सिंह से उन्हें मनाने के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि मैं किसी को नहीं मनाने वाला और ना ही मैं उन्हें मनाने जाउंगा। यह उनका निर्णय है वह ही जानें। नारायण सिंह के इस बयान के बाद समीक्षा खासा नाराज भी हो गई थीं। गत रोज पार्टी के दिग्गज नेताओं नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभात झा व संगठन ने अन्य पदाधिकारियों ने समीक्षा को मनाने की कोशिश भी की परंतु वह नहीं मानीं, अंततः मंगलवार को समीक्षा गुप्ता ने प्रेस को बुलाकर अपन समर्थकों के बीच बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। समीक्षा के इस ऐलान के बाद ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। कौन किस पर भारी बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन यह निश्चित है कि समीक्षा गुप्ता अपनी मेयरी के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों के कारण बीजेपी की नाक में दम कर देंगी और मंत्री नारायण सिंह के लिए यह मुकाबला अब काफी मुश्किल हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article