उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट से भावी बसपा प्रत्याशी आफताब आलम (गुड्डू) व इटवा विधानसभा के बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने मुंबई का दौरा कर जिला वासियों से की मुलाकात, वापसी पर सहयोगियों का माना आभार | New India Times

साबिर खान, लखनऊ /मुंबई, NIT:

उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट से भावी बसपा प्रत्याशी आफताब आलम (गुड्डू) व इटवा विधानसभा के बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने मुंबई का दौरा कर जिला वासियों से की मुलाकात, वापसी पर सहयोगियों का माना आभार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट के भावी प्रत्याशी आफताब आलम (गुड्डू) व इटवा विधानसभा के बसपा प्रभारी अरशद खुर्शीद ने मुंबई दौरा कर जिला वासियों से की मुलाकात की, इस दौरान मुंबई व आसपास के शहरों में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट के भावी बसपा प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ़ गुड्डू भईया एंव इटवा विधानसभा के बसपा प्रभारी हाजी अरशद खुर्शीद ने मुम्बई से वापस लौटते हुये कहा कि मुम्बई में रह रहे जनपद वासियों का बेपनाह मुहब्बत मिला। हमारे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन लोगों ने अहम भूमिका निभाई है हम उनको धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर इरफान सोहेल धनखरपुर, अबरार चौधरी सेक्टर महासचिव बसपा इटवा, बसपा युवा नेता हसमत खान, तैय्यब अली आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.