कांग्रेस उम्मीदवार को टिकट जारी करने में लगा फिक्सिंग का आरोप, शेरा भैया की बग़ावत के परिणाम स्वरूप कुछ नेता दिल्ली तलब, पार्टी उम्मीदवार बदलने पर हो सकता है पुनर्विचार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस उम्मीदवार को टिकट जारी करने में लगा फिक्सिंग का आरोप, शेरा भैया की बग़ावत के परिणाम स्वरूप कुछ नेता दिल्ली तलब, पार्टी उम्मीदवार बदलने पर हो सकता है पुनर्विचार | New India Times

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित केंद्रीय निर्वाचन समीति के प्रभारी श्री मुकूल वासनिक द्वारा दिन भर की गेहमा गेहमी के बाद मध्यप्रदेश के 155 प्रत्याशियों की सूची शनिवार 3 नवंबर को रात 9 बजे जारी की गई। जिसमें बुरहानपुर से हमीद क़ाज़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में हमीद क़ाज़ी के नाम की घोषणा होते ही वार उल्टा पड़ गया, स्वंय हमीद क़ाज़ी ने भी सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि सोशल मीडिया पर इतने कठोर शब्दों के साथ उनकी आलोचना होगी। नाम की घोषणा से देर रात तक और इस समाचार को लेखबध्द करने तक बुरहानपुर विधानसभा सीट की घोषणा में घोषित उम्मीदवार सहित 4 नेताओं पर 5 करोड़ रुपये लेकर टिकट जारी करने का आरोप सोशल मीडिया के माध्यम से लगा है और इस आशय का समाचार भी प्रकाशित हुआ है। जिसमें भाजपा नेत्री व विधायिका और पूर्व मुख्यमंत्री की बुरहानपुर में “सौजन्य भेंट” की तस्वीरों को कांग्रेस के मौजूदा टिकट वितरण से जोड़ कर देखा जा रहा है, जो विधानसभा चुनाव में हमीद क़ाज़ी की राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। हाल ही में हमीद क़ाज़ी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की हिदायत दी गई थी। इस का स्पष्ट इशारा यह था कि विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी शुन्य है लेकिन अजय रघुवंशी और शेरा भैया की दावेदारी और उन दोनों के सियासी आक़ाओं की सर फुटव्वल के नतीजे में दो की लड़ाई में तीसरे का भला हो गया और कांग्रेस के ही एक वर्ग विशेष द्वारा प्रायोजित अंदाज़ में अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट की मुहिम, धमकी और सियासी दबाव के परिणाम स्वरूप शेरा भैया को नज़रअंदाज़ करने की पालिसी के तहत हमीद क़ाज़ी के गले में उम्मीदवारी डाल दी गई। हालांकि आगामी समय में पार्टी उनको पूर्व से ही राज्य सभा भेजना चाहती थी। रविवार दोपहर 12 30 बजे दिल्ली से बिना टिकट बुरहानपुर लौटे कांग्रेस के बागी लीडर शेरा भैया का रेल्वे स्टेशन पर ज़ोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उन्होंने आज़ाद इलेक्शन लड़ने का ऐलान किया है लेकिन उनको दिल्ली से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का फोन आने पर उन्हें, हमीद क़ाज़ी, अजय रघुवंशी, रवींद्र महाजन सहित नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। शेरा भैया समेत समस्त नेता दिल्ली कूच कर गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी अपने निर्णय पर दोबारा ग़ौर कर सकती है और टिकट में परिवर्तन संभव है।

चौराहे की चर्चा और जन चर्चा के अनुसार अर्चना चिटनिस दीदी के विरूद्ध हमीद क़ाज़ी को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान हालात में एक ग़लत फैसला किया है, जिसकी “भैंस गई पानी में” जैसे शब्दों और कार्टून के माध्यम से सोशल मीडिया पर घोर विरोध की भरमार देखी गई है। चौराहे की चर्चा अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने अपने घोषित उम्मीदवार के माध्यम से विजय का रण भाजपा के सुपुर्द कर दिया। महसूस किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमीद क़ाज़ी के खिलाफ़ माहौल तैयार कर टिकट वापस करने के लिए मजबूर किया जाए। अब देखना यह है कि दिल्ली से पार्टी हाईकमान क्या नया फरमान जारी करती है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.