मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन , कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रजनी गट्टानी, डॉ. फौज़िया सोडावाला, श्रीमती शोभा चौधरी, श्रीमती सैय्यदा सुमेरा अली, श्रीमती निर्मला जैन, श्रीमती सीमा गहलोद एवं विनय सूर्यवंशी ने मरीचिका गार्डन में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अपने सन्देश के ज़िले के प्रत्येक मतदाता से यह अपील की है कि हम सबको अपने शहर को स्वच्छ, साफ सुंदर रखना है। यह किसी और को नही, हम सबको मिलकर करना है। इस संदेश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में 28 नवम्बर 2018 को सूरज की पहली किरण के साथ अपने मत का अधिकार पूर्वक प्रयोग करने की अपील भी की गई है। संस्था द्वारा वोटिंग का बताया गया कि पूर्व वर्षों में मतदान का प्रतिशत 60, 65, 72 एवं अधिकतम 75 प्रतिशत ही रहा है। आखिर वोटिंग का प्रतिशत कम क्यों है? चुनाव में वोट डालने के प्रति इतनी उदासीनता क्यों? संस्था ने ज़िले के समस्त दिव्यांग भाई बहनों, युवा मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं से जागरूक होकर निर्भीक और निष्पक्ष रूप से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की है।
