टाइम टू स्पीक उत्तर प्रदेश कैंपेन की शुरुआत 1 नवम्बर से, दो महीने में 5 लाख वीडियो फेसबुक और यूट्यूब में अपलोड करने का लक्ष्य | New India Times

खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

टाइम टू स्पीक उत्तर प्रदेश कैंपेन की शुरुआत 1 नवम्बर से, दो महीने में 5 लाख वीडियो फेसबुक और यूट्यूब में अपलोड करने का लक्ष्य | New India Times

विविधताओं से भरे राज्य उत्तर प्रदेश में वह सब कुछ है जो भारत को एक विकसित देश बनने में मदद कर सकता है लेकिन जागरूकता की कमी और लोगों में आत्मविश्वास का अभाव राह में रोड़ा अटका रहा है। इसी को ध्यान में रख कर स्कार्ड संस्था (सोशल कलेक्टिव एक्शन फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट) ‘टाइम टू स्पीक उत्तर प्रदेश’ नामक एक कैंपेन की शुरुआत करने जा रहा है जिसका मकसद है उत्तर प्रदेश के लोगों को एक मंच मुहैया कराना, जहाँ वह अपनी बातों और विचारों को बिना किसी डर के रख और बोल सके। इस कैंपेन में माध्यम बनेंगे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और यूट्यूब।

आज इस सिलसिले में एक प्रेस वार्ता का आयोजन विंग्स ऑफ़ फायर लाउन्ज में किया गया। इस मौके पर स्कार्ड संस्था के सेक्रेटरी विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह अपनी तरह का एक अनूठा कैंपेन होगा जिसकी शुरुआत 1 नवंबर से होगी जिसके तहत 2 महीने के अंदर 5 लाख वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करने का लक्ष्य बनाया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वालंटियर्स जिसमें शामिल हैं पत्रकार, समाजसेवी और शिक्षक अपनी पूरी ताकत झोकेंगे. अगर सब कुछ सही गया तो गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इस कैंपेन को भेजा जायेगा।

इस पूरे कैंपेन की सफलता इस बात पर काफी हद तक निर्भर करेगी कि युवा वर्ग इस पूरी मुहिम में कितना जुड़ता है। इसी के मद्देनज़र प्रसिद्ध फैशन ब्लॉगर श्रद्धा दुबे भी इस पूरे कैंपेन का हिस्सा बनी हैं। बकौल श्रद्धा दुबे, उन्हें पूरा विश्वास है की युवा वर्ग न केवल इस कैंपेन को हाथों हाथ लेगा बल्कि साथ ही साथ इस बात को भी समझने की पूरी कोशिश करेगा की कोई भी बड़ा काम प्लानिंग और ईमानदारी के बिना संभव नहीं है और शॉर्टकट से तो आप कुछ भी नहीं पा सकते।

प्रख्यात फोटोग्राफर मयंक सेहता ने इस मौके पर बताया कि इस कैंपेन से उत्तर प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत होगी और अगर यह मुहिम विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ सकी तो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात होगी।

स्कार्ड के अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी करन कुमार जिनके कांसेप्ट पर ये कैंपेन आधारित है, बताते हैं कि आज जब सोशल मीडिया एक मजबूत स्तम्भ के रूप में उभरा है, तो ज़रुरत इस बात की है कि हम इस स्तम्भ का सही तरीके से इस्तेमाल करें। बकौल करन कुमार, इस कैंपेन में किसी भी तरह की बेईमानी की कोई गुंजाइस न हो, इसके लिए जो भी वीडियो अपलोड किये जायेंगे उसमें प्रतिभागी की सारी डिटेल्स जैसे की नाम, पता और फ़ोन नंबर भी चिन्हित किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.