घरेलू गैस के बाद अब मिट्टी के तेल की सब्सिडी भी सीधे जमा होगी बैंक खातों में | New India Times

तरिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​घरेलू गैस के बाद अब मिट्टी के तेल की सब्सिडी भी सीधे जमा होगी बैंक खातों में | New India Timesअब मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी भी हितग्राही के सीधे बैंक खाते में जमा होगी। इसके लिये सार्वजनिक उपभोक्ता प्रणाली के माध्यम से राशन दुकानों द्वारा मिट्टी के तेल क्रय करने वाले सभी उपभोक्ताओं से उनके बैंक खाते और मोबाइल की जानकारी मांगी गई  है।

शासन द्वारा मिट्टी के तेल पर दी जा रही सब्सिडी की राशि अब सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये सभी पात्र हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार नम्बर, बैंक खाता तथा परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नम्बर की जानकारी समग्र पोर्टल पर अंकित करने के लिए अपने उचित मूल्य दुकानदार को आधार नम्बर तथा बैंक खाते की छाया प्रतियाँ उपलब्ध कराने का कष्ट करें।​
घरेलू गैस के बाद अब मिट्टी के तेल की सब्सिडी भी सीधे जमा होगी बैंक खातों में | New India Times

  • उपभोक्ताओं को किया जाने वाला नकद सब्सिडी भुगतान मौजूदा राशन प्रणाली के मूल्य 12 रुपए और बाजार कीमत 43 रुपए लीटर के अंतर के बराबर होगा। इस कदम से केरोसिन के लिए सब्सिडी में कटौती करने में मदद मिलेगी, जो 2014-15 में करीब 24,799 करोड़ रपये रही। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कई राज्य सरकारें केरोसिन के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना को चुने गए जिलों में लागू करने के लिए आगे आई हैं।

By nit