युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में हुई ग्राम पंचायत की बैठक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में हुई ग्राम पंचायत की बैठक | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर कस्बे के युवाओं द्वारा ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ग्राम प्रधान की अध्क्षता में हुई, जिसका संचालन मनोज बाजपेयी और मनोज गुप्ता ने की साथ ही बैठक में युवा संघर्ष समिति के पदादिकारी व सदस्य व ग्राम की महिलाएं और पुरुष, युवा उपस्थित रहे। बैठक में विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के साथ वार्ड 8 के बीडीसी सदस्य रजनी सिंह और वार्ड मेम्बर ऊषा देवी ने प्रधान को नाली इंटलाकिंग और खेल मैदान को सफाई करवाने हेतु एक 4 सूत्री ज्ञापन दिया जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा शीघ्र कार्य करवाने को कहा गया। साथ ही युवा संघर्ष समिति द्वारा इस बैठक की वीडिओ रिकार्डिंग हुई और एक एक व्यक्ति से उसकी समस्या पूछी गई और ग्राम प्रधान द्वारा कुछ वार्ड में कार्य करवाये जाने की बात कही और शेष कार्य शीघ्र करवाने की बात कही। इस बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वेश कुमार की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। कुछ लोगों ने बताया कि पंचायत मित्र और पंचायत सेक्रेट्री गांव के विकास में रुचि नही दिखाते हैं जो बर्दास्त नही किया जाएगा।​युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में हुई ग्राम पंचायत की बैठक | New India Timesइस बैठक में वार्ड 8,9 ,13 के ग्राम पंचायत सदस्य ऊषा ,गुड्डू सिंह, दिनेश गुप्ता, ग्राम प्रधान पति जसपाल सिंह सहित टीम के अनुज शुक्ल, मनोज गुप्ता, मनोज बाजपेयी, आलोक सिंह, अशोक यादव, राजू तिवारी, आकाश ,अंकित प्रजापति, हरप्रीत सिंह, मुन्ना पाल, सोनू श्रीवास्तब सहित गांव की महिला व पुरुष मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article